Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhशादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर अश्लील

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर अश्लील

रायपुर। CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की उगाही करने वाले आरोपी को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

प्रार्थिया ने थाना पंडरी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी, जहां आरोपी नित्या कुमार बरिहा भी काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने विवाह का प्रलोभन देकर उसे मोवा-पंडरी स्थित किराये के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

– Advertisement –

पीड़िता से पैसे की आवश्यकता बताकर आरोपी ने 18 जनवरी 2025 को 52,000 रुपये ऑनलाइन लिए। इसके बाद जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए ऑनलाइन व नगद मिलाकर कुल 3,67,000 रुपये की उगाही की।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

– Advertisement –

Ad image

थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार फरारी के बाद पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की अहम सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी नित्या कुमार बरिहा को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान आरोपी द्वारा मोबाइल फोन प्रस्तुत नहीं करने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 308(2) व 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

आरोपी का विवरण:
नाम – नित्या कुमार बरिहा
पिता – लखेराम बरिहा
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – ग्राम डोंगरीपाली, थाना सांकरा, जिला महासमुंद

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments