Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी कार्रवाई, शेयर

ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी कार्रवाई, शेयर

रायपुर। CRIME NEWS: रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 11 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक, प्रमोशनल मैसेज और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जाल में फंसाते थे और फिर अलग-अलग फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम इधर-उधर ट्रांसफर कर देते थे। इस गिरोह के खिलाफ देशभर के 66 अलग-अलग थाना और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं।

– Advertisement –

प्रमुख मामलों में माया तिवारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 89 लाख रुपये, जयंत चंद्राकर से 26 लाख रुपये, सत्येंद्र श्रीवास्तव से 32 लाख रुपये, कपिल दासवानी से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 15 लाख रुपये और राहुल सिंह से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी की गई थी। तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर, डिजिटल ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट का गहन अध्ययन कर मुख्य आरोपियों की पहचान की, जिनमें महाराष्ट्र के पांच, उत्तर प्रदेश के दो तथा तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के एक-एक आरोपी शामिल हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह में अलग-अलग सदस्य फर्जी बैंक खाते खुलवाने, रकम ट्रांसफर कराने, सोशल मीडिया पर प्रमोशनल मैसेज फैलाने और नए लोगों को गिरोह में जोड़ने का काम करते थे।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कई अहम डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं और आगे की जांच जारी है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे शेयर ट्रेडिंग या ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत नजदीकी साइबर थाना या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments