Thursday, March 5, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरायपुर में कंटेनर ने डंपर को मारी टक्कर 

रायपुर में कंटेनर ने डंपर को मारी टक्कर 

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर–01 पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच पलटते हुए खड़े हो गए, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

हादसा देर रात उस समय हुआ, जब रिंग रोड पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। डंपर रिंग रोड से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने अचानक संतुलन खो दिया और सीधे डंपर में जा भिड़ा। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।

– Advertisement –

 

CG Breaking : भाटापारा में मौत का तांडव! स्टील प्लांट में ऐसा क्या हुआ? 6 मजदूरों की जिंदा जलकर हो गई मौत

– Advertisement –

Ad image

CG Accident : छत्तीसगढ़ में फिर मातम: हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, तीन की दर्दनाक मौत

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments