Friday, March 13, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhCRIME NEWS: लेन-देन विवाद में चाकूबाजी: युवक पर जानलेवा

CRIME NEWS: लेन-देन विवाद में चाकूबाजी: युवक पर जानलेवा

धमतरी। CRIME NEWS: चलिए बात करते हैं धमतरी शहर की जहां आपसी लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपको बता दें कि सिहावा चौक के पास हिंदू अनाथालय के समीप धारदार चाकू से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 02 जनवरी 2026 की रात्रि विकाश मानिकपुरी, मनीष सिन्हा एवं रोहन ठाकुर धमतरी के सिहावा चौक के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी साहिल खत्री वहां पहुंचा।

– Advertisement –

पूर्व में हुए पैसों के लेन-देन को लेकर मनीष सिन्हा द्वारा चर्चा किए जाने पर आरोपी साहिल खत्री आपा खो बैठा और अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिन्हा पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पर विकाश मानिकपुरी के हाथ में भी चोट आई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली धमतरी में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जब्त किए गए। आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू को सिहावा चौक स्टेशन पारा क्षेत्र की झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में एक धारदार बटन/स्प्रिंग चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया।

– Advertisement –

Ad image

अवैध धारदार हथियार रखकर प्राणघातक हमला किए जाने पर आरोपी मो. साहिल खत्री पिता इकबाल खत्री (उम्र 21 वर्ष), निवासी सिहावा चौक सुंदरगंज वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के आपराधिक कृत्यों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments