Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhभूपेश बघेल की टिप्पणी पर साहू समाज की

भूपेश बघेल की टिप्पणी पर साहू समाज की

रायपुर। CG NEWS: रायपुर — पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने बयान को अमर्यादित, आपत्तिजनक और समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने सभी जिला अध्यक्षों को जारी पत्र में 10 दिनों के भीतर भूपेश बघेल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है और चेतावनी दी है कि माफी नहीं मिलने की स्थिति में साहू समाज हर जिले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए लोकतांत्रिक, संगठित और चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

– Advertisement –

वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भूपेश बघेल का बचाव करते हुए कहा है कि टिप्पणी किसी समाज पर नहीं बल्कि एक व्यक्ति विशेष पर की गई थी, लेकिन साहू समाज ने इस तर्क को सिरे से खारिज करते हुए अपना विरोध जारी रखने का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments