Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhभूपेश बघेल की बंदर वाली टिप्पणी पर छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल की बंदर वाली टिप्पणी पर छत्तीसगढ़

CG Politics : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इस बयान पर जहां डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, वहीं साहू समाज भी नाराज़ नजर आ रहा है और आंदोलन की चेतावनी दे रहा है।

दरअसल, तीन दिन पहले बिलासपुर के लिंगियाडीह में एक कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अरुण साव दो साल में सिर्फ 950 मीटर सड़क ही बनवा पाए हैं और किसी भी मामले में काम नहीं कर पा रहे। इसी दौरान उन्होंने उनकी तुलना उछल-कूद करने वाले बंदर से कर दी। अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

– Advertisement –

भूपेश बघेल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और इस तरह की भाषा राजनीति में स्वीकार्य नहीं है। राजनीतिक आलोचना अपनी जगह है, लेकिन इस तरह की टिप्पणी अनुचित है।

वहीं, साहू समाज ने भी इस बयान पर कड़ा विरोध जताया है। यदि माफी नहीं मांगी गई तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments