Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhCG Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर मार डाला

CG Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर मार डाला

मनीष रवि, अंबिकापुर। CG Crime : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के घुटरापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दुर्गा चौधरी नाम की महिला की हत्या के आरोप में उनके पति और बेटी को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा चौधरी शराब पीने की लत की शिकार थीं। कई बार पति और बेटी ने उन्हें शराब छोड़ने के लिए समझाया, लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं मानी। इसी विवाद के कारण 29 दिसंबर की रात पति और बेटी ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी।

– Advertisement –

मारपीट के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दुर्गा चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर पति और बेटी को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

– Advertisement –

Ad image

Arang Breaking : गुल्लू में प्रस्तावित बिजली उपकेंद्र को लेकर विरोध, ग्रामीणों ने आरंग–खरोरा मार्ग में किया चक्काजाम

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments