Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhलक्ष्मी साहू बने बलौदाबाजार चेम्बर के नए अध्यक्ष, अध्यक्ष सतीश थौरानी ने...

लक्ष्मी साहू बने बलौदाबाजार चेम्बर के नए अध्यक्ष, अध्यक्ष सतीश थौरानी ने नववर्ष की बधाई देते हुए की उज्जवल भविष्य की कामना

डेस्क। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने प्रदेश के समस्त औद्योगिक एवं व्यापारी बंधुओं सहित आमजनों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के व्यापारिक जगत की खुशहाली और सभी व्यवसायियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

नए वर्ष की उत्साहपूर्ण शुरुआत करते हुए, चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष थौरानी ने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चेम्बर की नवीन इकाई का गठन करते हुए लक्ष्मी साहू (मेसर्स लक्ष्मी हार्डवेयर एंड मशीनरी, बलौदाबाजार) को बलोदाबाजार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

– Advertisement –

श्री लक्ष्मी साहू की नियुक्ति पर बधाई देते हुए सतीश थौरानी ने कहा कि “नवीन वर्ष की यह शुरुआत हमारे संगठन के लिए अत्यंत शुभ है। श्री लक्ष्मी साहू एक कर्मठ व्यवसायी हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बलोदाबाजार इकाई स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और व्यापार के संवर्धन में मील का पत्थर साबित होगी। यह नया साल हमारे प्रदेश के व्यापार और समृद्धि के लिए प्रगतिशील सिद्ध हो, ऐसी हम मंगल कामना करते हैं।”

इस नियुक्ति से बलोदाबाजार के व्यापारी वर्ग में हर्ष व्याप्त है। चेम्बर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि नई इकाई के गठन से जिले के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments