Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरायपुर ग्रामीण में मतदाता सूची में गड़बड़ी

रायपुर ग्रामीण में मतदाता सूची में गड़बड़ी

 

रायपुर, 25 दिसंबर 2025। Raipur News : रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची में गड़बड़ी की प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच समिति का गठन किया गया है। यह मामला भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) 2025 के अंतर्गत सामने आया है।

– Advertisement –

धरसीवां तहसील के बिरगांव क्षेत्र स्थित गाजी नगर की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 रायपुर ग्रामीण द्वारा तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है।

जांच दल में तहसीलदार रायपुर राममूर्ति दीवान, नगर निगम बीरगांव के राजस्व उप निरीक्षक शैलेन्द्र निर्मलकर तथा ग्राम बीरगांव के महेश कुमार सोनवानी को शामिल किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच दल द्वारा भाग संख्या 63 एवं 64 में मतदाता सूची में त्रुटि होने संबंध में मौके पर मतदाताओं का फील्ड वेरिफिशिएशन किया गया जिसमें मतदाता इसी क्षेत्र में निवासरत पाएं गए जिनके मकान संख्या में परिवर्तन के लिए सभी से फार्म 8 भरवा कर मकान संख्या ठीक किया जा रहा है।

Raipur Crime : रायपुर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी ने बहला-फुसलाकर बनाया हवस का शिकार

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments