पिंटू, बिलासपुर। CG Video : न्यायधानी के उसालपुर स्मार्ट रोड पर सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर रवि सिंह को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि सिंह उछलकर सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आया है। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल रवि सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।
देखें वीडियो –
CG Politics : बीमारियों का इलाज दिव्य दरबार से? तो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों पर करोड़ों क्यों खर्च कर रही सरकार, भूपेश बघेल के बयान पर बवाल




