Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर

 

रायगढ़। जिले में जिंदल कोयला खदान के विरोध में चल रहा आंदोलन शनिवार को उग्र हो गया। तमनार क्षेत्र के मनार सीएचपी चौक पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीआई कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– Advertisement –

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने मौके पर खड़ी एक बस और एक कार में आग भी लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वयं पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को रायगढ़ जिले में जिंदल कोयला खदान को लेकर हुई कथित नियमविरुद्ध जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को भी तमनार के मनार सीएचपी चौक पर धरना-प्रदर्शन जारी था। इसी दौरान आंदोलन को समाप्त कराने पहुंची पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारी भड़क उठे और टीआई कमला पुसाम पर हमला कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस और प्रशासन हालात को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments