वायरल हुए वीडियो (Nidhi Agarwal Viral Video) में देखा जा सकता है कि निधि अग्रवाल मुस्कुराती हुई बाहर आ रही हैं और लोगों को हाय करती हुई आगे बढ़ रही हैं। लेकिन जैसे ही भीड़ उनके पास पहुंची, लोग मोबाइल फोन लेकर उन्हें फोटो खींचने के लिए घेरे में लेने लगे और स्थिति धीरे-धीरे बेकाबू हो गई। निधि अपनी ड्रेस से खुद को बचाती नजर आईं। इस भीड़ ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। जैसे-तैसे करके निधि अपनी कार तक पहुंचीं और खुद को कार में लॉक किया। वीडियो में एक्ट्रेस को ‘व्हाट द हेल’ कहते हुए भी देखा जा सकता है।
Actress Nidhi Agarwal Mobbed at Hyderabad Lulu Mall during the song launch of her upcoming film ‘The Raja Saab’, co-starring Prabhas.#NidhiAgarwal #TheRajaSaab #Lulumall #Hyderabad pic.twitter.com/VPV106HCPB
— Bharat Squad (@TheBharatSquad) December 18, 2025



