Tuesday, February 3, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhसांसद बृजमोहन ने नितिन नबीन

सांसद बृजमोहन ने नितिन नबीन

नई दिल्ली/रायपुर 15 दिसंबर। GRAND NEWS : रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन से नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन (Nitin Nabin on becoming BJP National Executive President)  छत्तीसगढ़ के पहले सह-प्रभारी रहे और तत्पश्चात प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन को नई दिशा दी। उनके कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम और रणनीतिक मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने ऐतिहासिक जनादेश के साथ भारी बहुमत से सरकार बनाई।

– Advertisement –

अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन जी एक सच्चे जमीनी कार्यकर्ता हैं सरल, सीधे, मृदुभाषी और सबकी बात ध्यान से सुनने वाले नेता हैं। संगठन के हर स्तर के कार्यकर्ताओं से उनका आत्मीय संवाद उन्हें विशिष्ट बनाता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा किनितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना भाजपा में नई पीढ़ी के सशक्त नेतृत्व के उदय का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा देशभर में भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ेगा।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन का अनुभव, कार्यशैली और समर्पण भारतीय जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में निर्णायक सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments