रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर क्षेत्र में आयकर विभाग ने दबिश दिया है। आयकर विभाग के टीम ने लोहा कारोबारियो के ठिकानों पर रेड मारी है, सूत्रों से जानकारी मिला है कि क्षेत्र के दो से तीन कारोबारियों के पचास ठिकानों पर जांच चल रही है। इनमें से तिल्दा-नेवरा, ग्राम परसदा में संचालित नंदन स्मेलटर्स उद्योग के अलावा ग्राम सिलतरा के ओम स्पंज ,देवी स्पंज एवं हिंदुस्तान क्वाइल उद्योग में आयकर विभाग ने रेड मारी है। वहीं उनसे जुड़े जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दिया गया है। तिल्दा-नेवरा के मेसर्स नंदन स्मेलटर्स उद्योग में तड़के 05 बजे से जांच की कार्यवाही चल रही है। इस छापेमार कार्रवाई में 100 से ज्यादा crpf की जवानो की तैनाती बताये जा रहे हैं।




