रायपुर। GRAND NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा का निधन 3 दिसंबर (बुधवार) को हो गया। उनके निधन से परिवार, परिचितों और सिख समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं आज गुरुवार को आयोजित अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, सिख समुदाय के प्रतिनिधि, पत्रकार और खेल से जुड़े पदाधिकारी सहित हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को सांत्वना दी।
माता प्रकाश कौर होरा का देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। नम आंखों से बड़े बेटे स. दिलेर सिंह होरा, स. गुरुचरण सिंह होरा. स प्रीतपाल सिंह होरा ने परंपरानुसार मुखाग्नि दी।

प्रार्थना सभा के दौरान भावुक होते हुए गुरुचरण सिंह होरा ने कहा – “मां की कमी कभी पूरी नहीं होगी, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा।”
माता प्रकाश कौर होरा के सरल, सहज और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद करते हुए लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।




