Actor Dharmendra passes away : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया है और उनके साथ ही हिंदी फिल्म उद्योग के एक महत्वपूर्ण युग का भी अंत हो गया। अभिनेत लंबे समय से बीमार थे। इसी बीच सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म कब होगी रिलीज
फिल्म ‘इक्कीस’ के पोस्टर में सुपरस्टार धर्मेंद्र सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया था, ‘पिता बेटों को पालते हैं… महान लोग देश को पालते हैं। धर्मेंद्र जी, एक 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में एक इमोशनल पावरहाउस हैं। एक सदाबहार लेजेंड हमें दूसरे लेजैंड की कहानी सुना रहा है। इक्कीस का ट्रेलर आ गया है।’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है। ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगस्त्य नंदा के पिता बने धर्मेंद्र
फिल्म ‘इक्कीस’ में परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के साहस, सम्मान और बलिदान की झलक दिखाई गई थी। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जो एक बहादुर सैनिक के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं धर्मेंद्र, अरुण खेत्रपाल के पिता एमएल. खेत्रपाल की अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
कैसी है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक पिता की भावुक यात्रा को दिखाती है, जो यह जानने की कोशिश करता है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में उसके बेटे ने देश के लिए बलिदान क्यों दिया।
धर्मेंद्र की हिट फिल्में दीं
80 के दशक में, उन्होंने एक्शन फिल्मों की ओर रुख किया, और बदले की आग, गुलामी, लोहा और ऐलान-ए-जंग जैसी फिल्मों में लीड रोल किए. 64 साल के करियर में, धर्मेंद्र ने 75 हिट फिल्में दीं, जो किसी भी हिंदी फिल्म एक्टर की लीड रोल वाली सबसे ज्यादा फिल्में हैं। यह गिनती अमिताभ बच्चन (57), राजेश खन्ना (42), शाहरुख खान (35), और सलमान खान (38) जैसे सुपरस्टार्स की कुल करियर हिट फिल्मों से भी ज्यादा है।





