Entertainment News: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, पांचवें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है।
छठे दिन कमाई में आई गिरावट

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो छठे दिन घटकर 6.75 करोड़ रुपये रह गई। इस दिन फिल्म के 11,071 शो बुक हुए और ऑक्यूपेंसी करीब 16 प्रतिशत रही। छठे दिन की कमाई अब तक फिल्म के शुरुआती दिनों की तुलना में सबसे कम रही है। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
200 करोड़ के आंकड़े पर नजर
‘आवारापन 2’ की भारत में ग्रॉस कमाई 128.29 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 153.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब तक ओवरसीज मार्केट से करीब 25.30 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।
फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म पहले ही अपनी लागत से काफी आगे निकल चुकी है। अब मेकर्स की नजर 200 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े पर है। हालांकि, वीकडेज में कमाई की रफ्तार बनाए रखना फिल्म के लिए अहम होगा।
इमरान हाशमी की इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से भी हुआ है। बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में ‘आवारापन 2’ फिलहाल आगे निकल चुकी है।




