मुंबई। Entertainment: इमरान हाशमी की फिल्मों और गानों का फैनबेस अलग है इसीलिए उन्होंने अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त अनाउंसमेंट किया है। हालांकि इस बार रोमांस की जगह हॉरर का तड़का लगेगा और फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
इमरान ने किया हॉरर-कॉमेडी का ऐलान
इमरान हाशमी एक ऐसे जॉनर में वापसी कर रहे हैं जिसके लिए उनके फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने म्यूजिकल हॉरर रूह का अनाउंसमेंट कर दिया है। वे इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिलहाल रूह (Rooh) का सिर्फ टीजर किया गया है लेकिन कहानी का खुलासा अभी नहीं हुआ है। फिल्म के बारे में इमरान ने कहा, ‘रूह एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया है, क्योंकि इसमें नए जमाने की हॉरर, इमोशन और म्यूजिक का बहुत जबरदस्त मेल है’।
इमरान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 में नजर आने वाले हैं जिसका फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म होगी। यह 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन का सीक्वल है जो 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।
रूह के बारे में
रूह को मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखा है जो लुकाछिपी और छोरी जैसी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। इसे मयंक शर्मा डायरेक्ट करेंगे और यह फिल्म 2027 में रिलीज करने के लिए शेड्यूल की गई है।




