Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentऐतिहासिक कमाई से माइकल ने हिलाया इंटरनेशनल

ऐतिहासिक कमाई से माइकल ने हिलाया इंटरनेशनल

ENTERTENMENT: हॉलीवुड फिल्म माइकल की रिलीज को जल्द ही एक महीने का सफर पूरा होने जा रहा है। पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक के तौर पर इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। कमाई के मामले में इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है और इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। 7 हजार करोड़ के जादुई आंकड़े की करीब पहुंचने वाली माइकल ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है। आइए जानते हैं कि अब तक जाफर जैक्सन स्टारर इस मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।

वर्ल्डवाइड माइकल की धांसू कमाई

– Advertisement –

Ad image

अप्रैल के आखिरी दिनों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली माइकल ने अपनी कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है। जिन लोगों को माइकल जैक्सन के बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं था, उनको इस मूवी से उनकी जिंदगी को करीब से समझने के मौका मिला है। पॉप सिंगर के संघर्ष से सुपरस्टार बनने तक का सफर माइकल में साफ देखने को मिलता है। यही कारण है कि अब भी ये फिल्म थिएटर्स में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है।

गौर किया जाए माइकल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये मूवी पूरी दुनिया में करीब 6 हजार 742 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। जल्द ही माइकल 7000 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आएगी, जोकि अपने आप में एक बड़ा कमाई का आंकड़ा है, जिस तक पहुंचना अच्छी-अच्छी फिल्मों का सपना होता है। इस तरह से जाफर जैक्सन की माइकल ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करके दिखाया है। मालूम हो कि माइकल इस साल की हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है।

– Advertisement –

Ad image

माइकल को मिले थे निगेटिव रिव्यू

शुरुआत में माइकल फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से नेगेटिव रिव्यू मिले थे, जिसकी आलोचना हिंदी फिल्ममेकर फराह खान ने भी की थी। लेकिन इसके बावजूद माइकल ने बंपर कलेक्शन करते हुए आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और अपार सफलता हासिल की है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी माइकल फिल्म की प्रशंसा की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments