नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2026 : Shreyas Iyer Fine IPL 2026 : IPL 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जहाँ एक ओर पंजाब ने अंतिम ओवर के रोमांच में गुजरात को शिकस्त दी, वहीं दूसरी ओर मैच के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को BCCI से एक बड़ा झटका लगा है। शानदार कप्तानी के बावजूद अय्यर पर आईपीएल कमेटी ने लाखों रुपये का जुर्माना ठोक दिया है।
क्यों लगा श्रेयस अय्यर पर जुर्माना?
मैच के बाद जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट के कारण यह कार्रवाई की गई है। आईपीएल आचार संहिता के तहत पंजाब की टीम निर्धारित समय के भीतर अपने 20 ओवर पूरे करने में विफल रही। इस सीजन में अय्यर की यह पहली गलती थी, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अगली गलती पड़ी सकती है और भारी
आईपीएल के कड़े नियमों के मुताबिक, अगर श्रेयस अय्यर इस सीजन में दोबारा यही गलती दोहराते हैं, तो उन पर जुर्माने की राशि दोगुनी होकर 24 लाख रुपये हो जाएगी। इतना ही नहीं, टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कप्तान अय्यर तीसरी बार तय समय पर ओवर पूरे नहीं करा पाते हैं, तो उन पर भारी जुर्माने के साथ-साथ एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
मैच में कैसा रहा अय्यर का प्रदर्शन?
गुजरात के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसमें दो गगनचुंबी छक्के शामिल थे। पंजाब ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की है।
IPL Match in Raipur: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मैच, जानिए किन-किन टीमों के बीच होगा मुकाबला




