ENTERTAINMENT NEWS: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘टच बडी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। तेलुगु स्टार अदिवि सेश की फिल्म ‘डकैत’ के इस गाने में पहली बार पवन सिंह तेलुगु भाषा में गाते नजर आए हैं, जो दर्शकों के लिए एक नया और खास अनुभव है। इस पावर-पैक्ड गाने को पवन सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में अदिवि सेश के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
गाने का म्यूजिक भीम्स सेसीरोलियो ने तैयार किया है और इसके बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं। ‘टच बडी’ में तीनों सितारों की एनर्जी और डांस मूव्स ने स्क्रीन पर अलग ही माहौल बना दिया है, जिससे यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। खास बात यह भी है कि जोनिता गांधी इस गाने में पहली बार कैमरे के सामने डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
पवन सिंह ने इस गाने को लेकर कहा कि उन्हें अपने म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है और इस प्रोजेक्ट में काम करना उनके लिए खास रहा। वहीं जोनिता गांधी ने इसे बेहद रोमांचक अनुभव बताते हुए पूरी टीम की तारीफ की।
फिल्म ‘डकैत’ का निर्देशन शनील देओ ने किया है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म में अदिवि सेश, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।
The post ENTERTAINMENT NEWS: ‘टच बडी’ ने मचाया धमाल! पवन सिंह का तेलुगु अंदाज हुआ वायरल appeared first on Grand News.



