Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhनहर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

नहर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के पामगढ ब्लॉक के ग्राम बार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम बार का है, जहां नहर में पानी के साथ बहते हुए एक नवजात का शव देखा गया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल शिशु की पहचान नहीं हो पाई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments