Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhकृषि केंद्र की दुकान में चोरी

कृषि केंद्र की दुकान में चोरी

रायपुर। RAIPUR VIDEO : राजधानी रायपुर के थाना धरसीवा सिलयारी चौकी क्षेत्र के ग्राम सिलयारी कुरुद में चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते महीनों से लेकर अब तक कई घरों में लगातार चोरी की घटनाएँ घटित हो रही हैं, जिससे गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं, ऐसा ही एक नया मामला आज सामने आया है, ग्राम सिलयारी के निवासी विनय कुमार शर्मा, जिनकी कृषि केंद्र की दुकान सिलयारी चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित है, 16 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे दुकान में चोरी की घटना के शिकार हुए। इस घटना में उनके ही पड़ोसी और सैफी टेंट हाउस के मालिक अय्यूब सैफी उर्फ़ बाबू सैफी द्वारा ही ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें दुकान के गल्ले में रखे 10,000 रुपये पार किए गए।

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के कारण पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया। अय्यूब सैफी ने अपना जुर्म कबूल किया और चोरी करना स्वीकार किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 305, 331(4) के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया।

– Advertisement –

आरोपी अय्यूब सैफी हमेशा गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहता है। उसके खिलाफ पहले भी 376, POCSO एक्ट, चोरी और मारपीट समेत कई मामले दर्ज हैं और आरोपी कई बार जेल जा चुका है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने सिलयारी पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण ही ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments