Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhभीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स

भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स

 

जगदलपुर। CG NEWS : बढ़ती हुई भीषण गर्मी तथा स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी से शाला समय में परिवर्तन की मांग की है।

– Advertisement –

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। जिसको लेकर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ लुदरसन कश्यप ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शाला संचालन समय में परिवर्तन करने की मांग की है। डॉ कश्यप ने कहा है कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से दूर-दराज से आने वाले छात्रों के लिए दोपहर की गर्मी में पढ़ाई करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने ने यह भी बताया कि 16 मार्च से केंद्रीकृत परीक्षाएं शुरू हो गई है। जो कि प्रातः कालीन संचालित है, ऐसे में अलग-अलग समय में शालाओं का संचालन होने से व्यवहारिक समस्याएं उत्पन्न रही है। इसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में प्रातः कालीन शाला संचालन का आदेश प्रसारित कर दिया गया है, परन्तु बस्तर जिले में अब तक इस प्रकार की कोई व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है। इसलिए समय रहते सभी शालाओं को प्रातःकालीन करने का निर्णय लिया जाना जरूरी है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में पहले ही प्रातः कालीन शाला संचालन के आदेश जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में बस्तर जिले में भी इसी तरह का आदेश जारी किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके और पढ़ाई तथा स्वास्थ्य प्रभावित न हो।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments