रायपुर। CG NEWS सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई की महिला विंग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आठ अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को “उत्कृष्ट नारी सम्मान” से नवाजा गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद अनामिका सिंह ने सभी महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि उन्हें नारी शक्ति का सम्मान करने का सौभाग्य मिला है और वे महिलाओं की शक्ति व योगदान को नमन करते हैं।
सिंधी काउंसिल महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष काजल सचदेव ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. पलक गावरी, डॉ. कनक रामनानी, डॉ. नीरज पहलाजानी, डॉ. निशा जेठानी, सोनिया हरचंदानी, सोनिया कुकरेजा, एडवोकेट राशूल पारवानी, रुचि गेहानी, सपना वाधवानी, तमन्ना कुकरेजा, प्रज्ञा होतवानी, सोनम अटलानी, प्राची भाटिया, रेनू आहूजा, करिश्मा शर्मा, डॉ. राधिका खूबचंदानी, डॉ. मनीषा चंदानी, देविका जयसिंह, पलक ऑटवानी, ट्विंकल नथानी, राशल सचदेव, पूजा जयसिंह, मेनका पृथ्वानी, ममता भाटिया और सिया जसवानी शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में महिला विंग की उपाध्यक्ष लक्ष्मी बजाज और सचिव महक होतवानी ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।






