Monday, March 9, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhRaipur News : पूर्व DGP विश्वरंजन को पुलिस लाइन में दी

Raipur News : पूर्व DGP विश्वरंजन को पुलिस लाइन में दी

Raipur News : राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में आज रिटायर्ड डीजीपी विश्वरंजन के अचानक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में रिटायर्ड डीजीपी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने विश्व रंजन जी के ऐतिहासिक कार्यों और उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्व रंजन के आकस्मिक निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद राज्य के कई पूर्व और वर्तमान पुलिस अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस जगत के एक युग का अंत: पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, शोक की लहर

कार्यक्रम में रिटायर्ड डीजीपी एस.के. पासवान, जी.एस. माथुर, गिरधारी नायक, जी.एस. बामरा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए और डीजीपी विश्व रंजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने साहस और सूझबूझ के साथ काम किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी लोगों को बेहतर तरीके से संभाला और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाया। उपस्थित अधिकारियों और उनके परिजनों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

– Advertisement –

Ad image

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments