Monday, March 9, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhपलक झपकते ही व्यापारी की कार से उड़े 8 लाख... ​

पलक झपकते ही व्यापारी की कार से उड़े 8 लाख… ​

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Video : न्यायधानी के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े उठाईगिरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ ‘हरे कृष्णा ट्रेडर्स’ के संचालक के साथ 8 लाख रुपए की बड़ी ठगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी अपनी कार में रकम से भरा बैग रखकर छोटी पार्किंग के पास पहुंचे थे। इसी दौरान शातिर अज्ञात युवक ने मौका ताड़कर कार में रखे पैसों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और पलक झपकते ही वहां से फरार हो गया।

 

– Advertisement –

इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक बड़ी सफाई से बैग पार करते हुए साफ नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिँह और तारबाहर थाना पुलिस मोके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर संदेही की तलाश तेज कर दी गई है। शहर के हृदय स्थल में हुई इस चोरी ने व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही है।

देखें लाइव वीडियो 

– Advertisement –

Ad image

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments