Sunday, March 8, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhहोली के बाद भी अभनपुर पुलिस सख्त!

होली के बाद भी अभनपुर पुलिस सख्त!

अभनपुर/रायपुर। CG NEWS:  होली के त्योहार के बाद भी अभनपुर पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस टीम अटल आवास और दीनदयाल कॉलोनी में किरायेदारों के घर पहुंचकर उनकी जानकारी जुटा रही है और सत्यापन की प्रक्रिया कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

वहीं देर रात पुलिस द्वारा कंबिंग गश्त भी की जा रही है, ताकि क्षेत्र में किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले में फरार एक वारंटी और लूट के मामले में फरार दूसरे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस बल लगातार देर रात तक इलाके में गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments