Sunday, March 1, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhCG DEVELOPMENT NEWS: राजनांदगांव को 147 विकास

CG DEVELOPMENT NEWS: राजनांदगांव को 147 विकास

राजनांदगांव। CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से राजनांदगांव में अधोसंरचना विकास को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकार निधि अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कुल 147 कार्यों के लिए 10 करोड़ 38 लाख 14 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

28 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार यह राशि विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु स्वीकृत की गई है। स्वीकृत कार्यों में मुख्यतः सी.सी. रोड निर्माण, पुलिया निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, मंगल भवन, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन, शेड निर्माण, बोर खनन, हाई मास्ट लाइट, एसी/डीसी स्ट्रीट लाइट स्थापना सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्य शामिल हैं।

– Advertisement –

जारी आदेश के अनुसार यह स्वीकृति अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकार निधि के अंतर्गत जारी की गई है तथा कार्यों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग नियमानुसार किया जाएगा तथा समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएंगे।

इन कार्यों से राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं वार्डों में आवागमन सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, सामुदायिक गतिविधियों के लिए भवन सुविधा तथा मूलभूत नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। विशेष रूप से सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण से ग्रामीण अंचलों में संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे, वहीं हाई मास्ट एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना से सुरक्षा एवं सुविधा दोनों में वृद्धि होगी।

– Advertisement –

Ad image

आदेश जारी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कहा कि राजनांदगांव क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को प्राप्त प्रशासनिक स्वीकृति क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक कदम सिद्ध होगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से आधारभूत संरचनाओं में सुदृढ़ता आएगी तथा आमजन को मूलभूत सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने पर डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण ही राजनांदगांव क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास का क्रम इसी प्रकार आगे भी निरंतर जारी रहेगा

Rajnandgaon

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments