भिलाई। GRAND NEWS: भिलाई के दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से संचालित केबल पॉइंट अब नए अवतार में शुरू हो गया है। यहां अब केबल, वाई-फाई और अन्य नेटवर्क से जुड़े कई प्रकार के उपकरण व सेवाएं पहले से ज्यादा सुविधाओं के साथ आसानी से उपलब्ध होंगी। दक्षिण गंगोत्री स्थित “केबल पॉइंट” का शुभारंभ ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भिलाई के केबल प्वाइंट के संचालक अकरम खान सहित कई केबल ऑपरेटर और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित केबल ऑपरेटरों ने चेयरमैन होरा का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।



इस अवसर पर चेयरमैन होरा ने कहा कि केबल ऑपरेटर उनके परिवार का हिस्सा हैं और वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऑपरेटरों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए केबल पॉइंट के शुरू होने से भिलाई के केबल ऑपरेटरों और ग्राहकों को एक ही स्थान पर केबल, इंटरनेट और सेटअप बॉक्स से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
केबल पॉइंट के संचालक अकरम खान ने बताया कि यहां इंटरनेट, फाइबर लाइन, सेटअप बॉक्स, राउटर सहित केबल ऑपरेटर्स की जरूरत का पूरा सामान सस्ते दामों और अच्छी क्वालिटी में उपलब्ध कराया जाएगा।




