खैरागढ़। CG NEWS: नगर पालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक मेघनाथ चंद्रवंशी, पिता रेखराम चंद्रवंशी उम्र लगभग 36 वर्ष रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे मूलतः मानिकपुर, डोंगरगढ़, जिला Rajnandgaon के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, मेघनाथ शनिवार को ग्राम खपरी सरदार स्थित अपनी बहन के घर बाइक से गए थे। रविवार को वे रात करीब 8 बजे वापस खैरागढ़ लौट रहे थे, तभी अमलीडीह खुर्द के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने तुरंत संजीवनी एक्सप्रेस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि उनके दाहिने हाथ की एक उंगली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है तथा दाहिना पैर भी फ्रैक्चर है। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए Rajnandgaon Government Medical College रेफर किया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।




