Sunday, February 15, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentतीसरे दिन भी 'ओ रोमियो' की धुआंधार

तीसरे दिन भी ‘ओ रोमियो’ की धुआंधार

मुंबई। O Romeo Box Office Day 3: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दूसरे दिन की शानदार ग्रोथ के बाद अब तीसरे दिन (रविवार) के शुरुआती आंकड़े भी फिल्म की सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं।

तीसरे दिन का कलेक्शन

– Advertisement –

Ad image

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। तीसरे दिन यानी रविवार को दोपहर 2:30 बजे तक फिल्म ने 1.6 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस में पहले दिन (शुक्रवार) को 8.5 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) को 12.65 करोड़ और तीसरे दिन (दोपहर 2:30 बजे तक) 1.6 करोड़ की कमाई की है। इस तरह कुल कलेक्शन 22.75 करोड़ रुपए हो चुका है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म अपनी कहानी को लेकर विवादों में भी रही। यह फिल्म ‘हुसैन उस्तरा’ के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर ने मेकर्स पर बिना अनुमति बायोपिक बनाने और पिता की छवि नकारात्मक दिखाने का आरोप लगाते हुए केस किया था। हालांकि, अदालत ने सबूतों के अभाव में केस खारिज कर दिया, जिससे फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हुआ।

Box Office War: रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए कैसे?

विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में सितारों की लंबी फौज है। शाहिद-तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा फरीदा जलाल को लेकर हो रही है। अपनी ‘स्वीट दादी/मां’ की इमेज से हटकर फरीदा जी ने इस फिल्म में गालियां दी हैं, जिसे लेकर उन्होंने खुद भी बयान दिया था कि किरदार की मांग के अनुसार उन्हें ऐसा करना पड़ा।

MOVIE REVIEW: ‘O Romeo’ में शाहिद-तृप्ति की वायलेंट मोहब्बत का असर, इमोशन और एक्शन का तगड़ा संगम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments