नई दिल्ली। Do Deewane Shehar Mein: 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में नैना के किरदार में नजर आने वाली संदीपा धर ने अपने फैंस के साथ एक ऐसा भावुक अनुभव साझा किया है, जो लगभग हर परिवार की हकीकत को छूता है।
फिल्म में मृणाल ठाकुर की बहन बनीं संदीपा ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक नोट लिखते हुए बचपन की उस कड़वी सच्चाई को उजागर किया, जिससे हम सब कभी न कभी गुजरे हैं। उन्होंने लिखा, “अपने भाई या बहन को देखो, वह कितना अच्छा है… यह एक ऐसा वाक्य है जो बचपन की अनकही यादों को तुरंत जगा देता है।
” संदीपा ने बताया कि फिल्म में नैना और रोशनी का रिश्ता इसी तुलना के दुष्चक्र से गुजरता है, जहां रोशनी को बार-बार ‘काफी नहीं’ होने का एहसास कराया जाता है, वहीं नैना पर ‘बहुत ज़्यादा परफेक्ट’ बने रहने का दबाव रहता है।
उनके मुताबिक, लगातार तुलना किसी की पहचान, आत्मविश्वास और रिश्तों को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। संदीपा ने कहा कि अनजाने में कही गई बातें—जैसे “अपनी बहन जैसी बनो”—जीवन भर मन में गूंजती रहती हैं और भाई-बहनों को प्रतिद्वंद्वी बना देती हैं। रोमांस से आगे बढ़कर यह फिल्म एक गहरी सामाजिक सच्चाई को सामने लाती है और दर्शकों से सवाल करती है—बचपन में आप नैना थीं या रोशनी?



