Friday, February 13, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhNSUI नेता ने नाबालिग से की अप्राकृतिक कृत्य

NSUI नेता ने नाबालिग से की अप्राकृतिक कृत्य

धमतरी। CG Crime : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से मानवता को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। आरोपी युवक सोशल मीडिया पर खुद को छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) का पदाधिकारी बताता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कॉलेज परिसर में वारदात का प्रयास

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कन्या महाविद्यालय परिसर की है। आरोपी की पहचान पूरन सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की।

घटना के बाद पीड़ित नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंचा। उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन तत्काल थाने पहुंचे। पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की।

– Advertisement –

Ad image

रुद्री पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी पूरन सोनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Minor Girl Rape Case Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ शर्मसार: 9 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, यहां सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, पढ़िए दिल को झकझोर कर देने वाली खबर 

Raipur Accident Breaking : रायपुर में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक गंभीर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments