भरत सिंह चौहान / जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के शिवरीनारायण में महानदी के सावघाट किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव तैरते हुए मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



