तिल्दा नेवरा, अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के तहत सीएसआर डिपार्टमेंट के द्वारा मिलन संगी तिहार उत्सव खेल रंगों का इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंत्रमुग्ध कर देने वाले लोक नृत्य और मनोरम भाषण से लेकर रोमांचकारी खेलों तक का यह सफर गांव की महिलाओं के लिए यादगार साबित हुआ । कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी ,बोरा दौड़, मटका फोड़ लिंबू चमचा के साथ 100 मीटर दौड़ जैसे एकल खेल एवं सामूहिक खेल स्पर्धाओं को सम्मिलित किया गया। इस खेल स्पर्धा में खरोरा, बहेसर ,कुंदरू, जलसों, नकटी, टंडवा, तुलसी, किरना, केसला गांव की महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन कुलकर्णी यूनिट हेड बैकुंठ सीमेंट वर्क्स विशेष अतिथि के रूप में यशवंत वर्मा सरपंच कुंदरू , भूषण वर्मा उप सरपंच कुंदरू, योगिता वर्मा सरपंच टंडवा, गीतू कोसले उप सरपंच टंडवा, अनिल सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खरोरा तथा अन्य जनप्रतिनिधि पप्पू देवांगन खरोरा, मया पांसे सरपंच केसला, गोपाल वर्मा उप सरपंच किरना,राजेंद्र कुशवाहा सीएसआर प्रमुख कुकुरडीह सीमेंट, वैभव त्रिपाठी सीएसआर प्रमुख हिरमी सीमेंट, दीपांकर खूंटीया स्टेट हेड शाही संस्था, डॉक्टर उत्तम कुमार मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर तथा जनप्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा टंडवा सेवक दास बर्मन आदि मुख्य तौर पर उपस्थित हुए साथ ही राजीव कुमार सिंघल फंक्शन हेड टेक्निकल,अशोक कुमार सिंहा फंक्शन हेड माइंस, सुनंदा बसु फंक्शन एंड फाइनेंस, दीपा कुलकर्णी अध्यक्ष स्वयं सिद्धा लेडिस क्लब बैकुंठ,नीतू सिंघल उपाध्यक्ष स्वयं सिद्धा लेडिस क्लब बैकुंठ,जितेंद्र सिंह तनवर एच.ओ डी. एचआर एडमिन ई आर,अर्पित गुप्ता एचओडी मटेरियल डिपार्टमेंट अनिल कुमार गुप्ता एचओडी मैकेनिकल डिपार्टमेंट,संगीता क्रिस्टोफर प्रधानाचार्य आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बैकुंठ अवधेश पांडे प्रधानाचार्य छत्तीसगढ़ मिडिल स्कूल कृष्ण कुमार ठाकुर प्रधानाचार्य छत्तीसगढ़ स्कूल बैकुंठ , नितेश शर्मा,अभिषेक तेवतिया,बृजेश कुमार पटेल इनकी विशेष तौर पर मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्घाटन पवन कुलकर्णी ने ध्वजारोहण एवं मशाल जलाकर किया अतिथियों के स्वागत में कुंदरु गांव की महिलाओं की ओर से सुआ नृत्य की प्रस्तुति की गई इसके बाद नकटी ग्राम की महिलाओं ने दहेज प्रथा तुलसी ग्राम द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा कुंदरु ग्राम द्वारा स्त्री भ्रूण हत्या आदि समाजिक विषयों पर झांकी प्रदर्शन किया गया ।





