रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं रात्रिकालीन अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से डीसीपी सेंट्रल जोन, आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता के सख़्त निर्देशन एवं प्रभावी नेतृत्व में लगातार सघन निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त कार्रवाई से एक रात्रि पूर्व स्वयं डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा दल-बल के साथ सिटी कोतवाली क्षेत्र का रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान बंद शटरों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्तियों, चोरी-छिपे हो रही गतिविधियों एवं प्रशासनिक निर्देशों के उल्लंघन पर गंभीर नाराज़गी व्यक्त करते हुए अगली ही रात कड़ी और निर्णायक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
डीसीपी सेंट्रल जोन के इन्हीं सख़्त निर्देशों के पालन में, एडिशनल डीसीपी श्री तारकेश्वर पटेल तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह अहिरवार के नेतृत्व में बीती रात रात्रि गश्त के दौरान बैजनाथपारा क्षेत्र में बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान पाया गया कि बैजनाथ पारा में देर रात्रि निर्धारित समय के बाद भी प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के विपरीत जाकर 03 दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर चोरी-छिपे संदिग्ध व्यक्तियों को सामान उपलब्ध करा रहे थे, वहीं 03 अन्य व्यक्ति बंद दुकानों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े होकर सामान लेन-देन कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ा गया।
थाना सिटी कोतवाली में इस्तगासा क्रमांक 32/32/2026 धारा 170, 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत कुल 06 व्यक्तियों (03 दुकानदार एवं 03 संदिग्ध खरीददारों) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अनावेदक इस प्रकार हैं —
रमीज रज़ा पिता अकोल रज़ा, उम्र 30 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर
केशव देवांगन पिता रोशन लाल देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंजारी नगर विद्या चौक, थाना खमतराई, रायपुर
वासु राजपूत पिता यश कुमार राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी हन्तामल कॉलोनी, नेहरू नगर, थाना कोतवाली, रायपुर
सैय्यद मदिनी पिता सैय्यद असलम, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग (छ.ग.)
फरहान खान पिता फिरोज खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी शास्त्री मार्केट बॉस टॉल, थाना गोलबाजार, रायपुर
मोह. इम्तियाज पिता मोह. कलाम, उम्र 36 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर
उपरोक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
रायपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि रात्रिकाल में शटर गिराकर अवैध, संदिग्ध अथवा नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी सेंट्रल जोन की स्पष्ट नीति है कि शहर में अनुशासन, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।




