रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में एक लंबे समय से फरार चल रहे फर्जी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राकेश भभूतमल जैन ने डॉक्टरों, अधिकारियों और कारोबारियों को शेयर मार्केट में 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी की थी। वह पिछले पांच साल से पुलिस की सतर्कता से बचता रहा, लेकिन बुधवार को कोर्ट परिसर में ही उसके जाल फूट गए।
आरोपी ने कैसे बिछाया जाल?

राकेश भभूतमल ने खुद को अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट बताकर लोगों का भरोसा जीता। वह पीड़ितों के आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर उनके नाम पर पांच बैंकों से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए लोन ले लेता था। इसके अलावा, शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर मोटा मुनाफा (10 प्रतिशत तक) देने का वादा करता, जिसके बहाने डॉक्टर, सरकारी अधिकारी और व्यवसायी उसके चंगुल में फंस जाते। कुल मिलाकर, इस ठगी से करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़पी गई।
पुलिस के अनुसार, 2021 से 2023 के बीच रायपुर के मौदहापारा, कोतवाली, टिकरापारा और सिविल लाइंस थानों में चार एफआईआर दर्ज हुईं। वहीं, दुर्ग, राजनांदगांव सहित अन्य जिलों में कुल 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। एसीबी-ईओडब्ल्यू में भी उसके खिलाफ आर्थिक अपराध का केस चल रहा था। ठगी की शिकायतों के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जबकि कोर्ट ने गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया था।
CG Murder : इतनी से बात पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, फरसा से उतारा मौत के घाट
कोर्ट परिसर में दबोचा
बुधवार शाम को राकेश अपनी गिरफ्तारी वारंट रद्द कराने के इरादे से रायपुर की कोर्ट पहुंचा। लेकिन, गुप्त सूचना पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम पहले से सतर्क थी। जैसे ही वह कोर्ट परिसर में प्रवेश किया, टीम ने उसे घेर लिया और हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई राज उगले हैं।
एसीबी-ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी के मुताबिक , “यह गिरफ्तारी लंबी मशक्कत का नतीजा है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में केस हैं, और हम ठगी की पूरी राशि वापस दिलाने के लिए कमर कस लेंगे।” आरोपी को आज (शुक्रवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग करेगी। पूछताछ के दौरान उसके सहयोगियों और अन्य फरार सदस्यों का पता लगाने पर जोर दिया जा रहा है।
इस ठगी से प्रभावित डॉक्टर और कारोबारी अब न्याय की उम्मीद बांधे हुए हैं।
CG Video : कॉलेज प्रिंसिपल के साथ बदसलूकी मामले में 2 NSUI नेता गिरफ्तार




