Saturday, March 28, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarh37 बकरे-बकरियों की चोरी के दो शातिर गिरफ्तार

37 बकरे-बकरियों की चोरी के दो शातिर गिरफ्तार

CG News : ​बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार और ग्राम सारधा में पिछले दिनों हुई पशु चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो हुलिए के आधार पर दो संदिग्धों, हेमराज उर्फ हेमू (18 वर्ष) और नजीर खान (20 वर्ष), को पकड़कर पूछताछ की गई।

आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुल 37 नग बकरे-बकरियों की चोरी की थी, जिनकी कुल कीमत लगभग 77,000 रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के 4 बकरों को काटकर बेचने से प्राप्त 4,000 रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

– Advertisement –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments