Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarh25वीं छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट

25वीं छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट

रायपुर। SPORTS NEWS : 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 20 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक किया गया।छ्ग प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित राज्य टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 26 दिसंबर को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि गुरु नारायण प्रधान (DSP, पुलिस मुख्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मुकेश पिल्लै उपस्थित थे। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक (Chief Tournament Referee) निखिल मराठे तथा टूर्नामेंट निदेशक तुषार मंडलेकर ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

– Advertisement –

टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता इस प्रकार रहे:

– Advertisement –

Ad image

परिणाम सूची:

अंडर 12 गर्ल्स:
विजेता – वान्या पुंडीर
उपविजेता – स्निजा नायर

अंडर 12 बॉयज:
विजेता – वेद ठक्कर
उपविजेता – मालव ताम्रकार

अंडर 14 गर्ल्स:
विजेता – जान्हवी शॉ
उपविजेता – वान्या पुंडीर

अंडर 14 बॉयज:
विजेता – एकलव्य सिंह राजपूत
उपविजेता – वेद ठक्कर

अंडर 16 बॉयज (सिंगल्स):
विजेता – आरिज़ खान
उपविजेता – सार्थक सुंद्राणी

अंडर 18 गर्ल्स:
विजेता – तनिश्का भटनागर
उपविजेता – ईशा शर्मा

अंडर 18 बॉयज:
विजेता – एमोन भट्ट
उपविजेता – आरिज़ खान

मेंस सिंगल्स:
विजेता – एमोन भट्ट
उपविजेता – शौर्य माणिक

वुमेन्स सिंगल्स:
विजेता – ईशा शर्मा
उपविजेता – दिव्या ज्योति साहू

35+ मेंस सिंगल्स:
विजेता – मनींदर अजमानी
उपविजेता – बृजेश ठक्कर

45+ मेंस सिंगल्स:
विजेता – हरदीप सिंह
उपविजेता – अरविंदर सिंह

55+ मेंस सिंगल्स:
विजेता – मोहम्मद फिरोज
उपविजेता – अमरजीत चड्ढा

35+ मेंस डबल्स:
विजेता – हरदीप सिंह / मनोज पटेल
उपविजेता – मनीष रघानी / मुकेश पिल्लै

मिक्स्ड डबल्स:
विजेता – आरिज़ खान / तनिश्का भटनागर
उपविजेता – तुषार मंडलेकर / शारदा भगत

अंडर 16 बॉयज डबल्स:
विजेता – एकलव्य राजपूत / कबीर बरसैयां
उपविजेता – अमोल अग्रवाल / विहार शरण भाटिया

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सफल आयोजनों की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments