सुकमा। 10 Maoists surrender in CG : छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार की पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन से प्रभावित होकर सुकमा जिले में 10 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 6 महिला सदस्य भी शामिल हैं और इन पर कुल ₹33 लाख का इनाम था।
आज मुख्यधारा में लौटे 10 कैडरों में शामिल हैं: PLGA बटालियन-01 के प्लाटून कमांडर, दरबा डिवीजन के 2 एरिया कमेटी सदस्य, PLGA प्लाटून-31 और 26 के PPCM, गोल्लापल्ली LOS के 2 सदस्य 3 पार्टी सदस्य शामिल है। सभी ने मुख्यधारा में जुड़कर शांति और विकास का संकल्प लिया।
भारी हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
01 AK-47, 02 SLR राइफलें, 01 स्टेन गन, 01 .303 राइफल, 01 BGL लॉन्चर पुलिस को सौंपे है।
वर्ष 2025 में रिकॉर्ड आत्मसमर्पण
पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि आज के आत्मसमर्पण के साथ ही वर्ष 2025 में जिले में कुल 263 माओवादी कैडर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।
यह आँकड़ा बताता है कि विश्वास, विकास और शांति की दिशा में क्षेत्र निरंतर आगे बढ़ रहा है।
IGP बस्तर का संदेश
IGP सुन्दरराज पत्तिलिंगम ने कहा कि यह आत्मसमर्पण दर्शाता है कि हिंसक माओवादी विचारधारा का अंत निकट है और लोग शांति और विकास का मार्ग चुन रहे हैं।
CG Murder : इतनी से बात पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, फरसा से उतारा मौत के घाट
मुख्यधारा में लौटे सभी 10 कैडरों ने वायान वाटिका में पौधे रोपे, जो नए जीवन और शांति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।
CG Video : कॉलेज प्रिंसिपल के साथ बदसलूकी मामले में 2 NSUI नेता गिरफ्तार
The post 10 Maoists surrender in CG : सुकमा में 10 इनामी माओवादी कैडर ने किया आत्मसमर्पण, भारी हथियारों के साथ लौटे मुख्यधारा में appeared first on Grand News.



