रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्गा गांधी सदन में रायपुर नगर निगम की सेवा से सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम वित्त विभाग सहायक गे्रड 2 श्रीमती कुसुम शर्मा को नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों ने निगम को उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। श्रीमती कुसुम शर्मा 31 जनवरी 2026 को नगर निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रही है। नगर निगम कर्मचारियों ने श्रीमती कुसुम शर्मा को बुके सहित शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया एवं उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं दीं।
नगर निगम वित्त विभाग की कुसुम को सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों ने किया सम्मानित
News Desk