रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हैं। 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे।
वहीं प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय समारोह आयोजित होंगे। सरकार ने हर जिले के लिए मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं। मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में पहुंचकर तिरंगा फहराएंगे।


News Desk