Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 46

केंद्र से आया बड़ा आदेश! छत्तीसगढ़ क

0

रायपुर। CG IPS NEWS: केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने देशभर के विभिन्न कैडरों के कुल 13 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में आईजी रैंक पर इम्पैनल किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्ता का नाम भी शामिल है, जिससे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

– Advertisement –

Ad image

वर्तमान में ध्रुव गुप्ता रायपुर पुलिस मुख्यालय में आईजी सीआईडी के पद पर पदस्थ हैं और साथ ही सीसीटीएनएस/एससीआरबी तथा तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। दिल्ली मूल के ध्रुव गुप्ता का जन्म 2 मई 1980 को हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने के बाद यूपीएससी उत्तीर्ण कर आईपीएस सेवा जॉइन की।

 

– Advertisement –

Ad image

अविभाजित बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में गौरेला थाना प्रभारी से अपने करियर की शुरुआत की, इसके बाद बिलासपुर सिविल लाइन सीएसपी, महासमुंद एसपी, सेनानी सातवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं।

 

वे लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर रहे, जहां रहते हुए ही राज्य सरकार ने उन्हें डीआईजी से आईजी पद पर प्रोफार्मा प्रमोशन दिया था। मई 2025 में डेपुटेशन से लौटने के बाद से वे आईजी सीआईडी के रूप में कार्यरत हैं। केंद्र सरकार के आदेश में उल्लेख है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एसीसी द्वारा गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर लिया गया। पुलिस-I डिवीजन (IPS-IV सेक्शन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इम्पैनलमेंट प्रक्रिया प्रथम समीक्षा, द्वितीय समीक्षा और प्रारंभिक स्थगन जैसी विभिन्न श्रेणियों के तहत पूरी की गई।

 

केंद्र में आईजी इम्पैनलमेंट का अर्थ है कि भविष्य में जब भी ये अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, उन्हें आईजी रैंक पर नियुक्ति मिलेगी। प्रदेश में ध्रुव गुप्ता की छवि एक ईमानदार और दक्ष अधिकारी के रूप में मानी जाती है।

घर के कमरे में लटका मिला 17 वर्षीय छात्र

0

एसईसीएल डीएवी के 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

कोरबा। CG NEWS: कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर आईटीआई बस्ती में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र उज्जवल डनसेना उर्फ ध्रुव ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।

– Advertisement –

सुसाइड नोट में छात्र ने मरने के बाद अपनी लाश मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: दुतकैया आगजनी व तोड़-फोड़ मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 23 फरवरी तक बयान आमंत्रित

0

गरियाबंद 18 फरवरी 2026/ 01 फरवरी 2026 को ग्राम दुतकैया (खपरी), थाना राजिम, जिला गरियाबंद में सांप्रदायिक विवाद के चलते तनाव की स्थिति में आगजनी एवं तोड़-फोड़ की गंभीर घटना सामने आई, जिससे गांव में अशांति का माहौल बन गया।

घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत मजिस्ट्रेट जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजिम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के दौरान घटना की परिस्थितियों, दोषियों की पहचान, जनहानि व संपत्ति क्षति का आकलन तथा सभी संबंधित तथ्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी वाले व्यक्ति 23 फरवरी 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजिम में स्वयं उपस्थित होकर अथवा लिखित रूप में अपना बयान दर्ज कराएं। प्रशासन ने जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।

प्रशासन ने नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करने का आग्रह किया है।

The post CG NEWS: दुतकैया आगजनी व तोड़-फोड़ मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 23 फरवरी तक बयान आमंत्रित appeared first on Grand News.

40 साल का फिल्मी करियर, दो शादियां…

0

नई दिल्ली। Viral Video: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में करीब 40 साल तक खतरनाक पुलिस अधिकारी और नेगेटिव किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आशीष पुणे की सड़कों पर एक साधारण ठेले पर खड़े होकर वड़ा पाव और पकोड़े खाते नजर आ रहे हैं। उन्हें इस अंदाज में देखकर कई लोग हैरान रह गए। दो शादियों और लंबी फिल्मी पारी के बाद भी आशीष की सादगी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

– Advertisement –

Ad image

40 साल का फिल्मी करियर, दो शादियां, पर्दे का खूंखार विलेन पुणे में ठेले पर वड़ा पाव तलता आया नजर

दरअसल, आशीष विद्यार्थी फिल्मों के साथ-साथ अपने फूड व्लॉग्स के लिए भी मशहूर हैं। वह देशभर में घूमकर अलग-अलग शहरों के स्थानीय खाने का स्वाद चखते हैं और उसका अनुभव अपने यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर साझा करते हैं।

– Advertisement –

Ad image

हाल ही में एक इवेंट के सिलसिले में पुणे पहुंचे आशीष इवेंट खत्म होने के बाद सीधे आदित्य वड़ापाव नाम के मशहूर ठेले पर पहुंच गए, जहां वह पहले भी जा चुके थे।

जैसे ही वह ठेले पर पहुंचे, दुकानदार खुशी से झूम उठा और बताया कि उसने पिछली बार उनके आने का स्टेटस व्हाट्सएप पर लगाया था। आशीष ने मुस्कुराते हुए कहा कि पिछली बार का उनका कंटेंट खराब हो गया था, इसलिए वह दोबारा यहां आए हैं।

वीडियो में आशीष बड़े चाव से वड़ा पाव, आलू के पकोड़े और प्याज के पकोड़े खाते दिखाई देते हैं। मिर्ची ज्यादा तीखी होने के कारण उनकी जुबान तक जल जाती है, जिस पर पास खड़ी एक महिला उन्हें सलाह देती है कि फूंक-फूंक कर खाएं, नहीं तो मुंह जल जाएगा।

पूरे वीडियो में कहीं भी स्टार वाला एटीट्यूड नजर नहीं आता, बल्कि वह एक आम इंसान की तरह सड़क किनारे खड़े होकर खाने का आनंद लेते दिखते हैं।

आशीष विद्यार्थी का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि असली स्टार वही है जो जमीन से जुड़ा रहे। फिल्मों में भले ही वह खूंखार विलेन के रोल में नजर आए हों, लेकिन असल जिंदगी में उनकी सादगी और मिलनसार स्वभाव ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है।

India will bat first, there

0


IND vs NED Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज भारत और नीदरलैंड के बीच है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले ही लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

India (Playing XI): Ishan Kishan(w), Abhishek Sharma, Tilak Varma, Suryakumar Yadav(c), Hardik Pandya, Shivam Dube, Rinku Singh, Washington Sundar, Varun Chakaravarthy, Jasprit Bumrah, Arshdeep Singh

– Advertisement –

Ad image

Netherlands (Playing XI): Michael Levitt, Max O’Dowd, Bas de Leede, Colin Ackermann, Scott Edwards(w/c), Zach Lion-Cachet, Roelof van der Merwe, Logan van Beek, Aryan Dutt, Kyle Klein, Noah Croes



Source link

शिक्षा को आधुनिक और समावेशी बनाने में आर्टिफिशियल

0

 

रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को नई दिल्ली में “शिक्षा में एआई का परिचय” विषय पर आयोजित शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।

– Advertisement –

बैठक में अग्रवाल ने शिक्षा व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि एआई न केवल शिक्षण पद्धतियों को आधुनिक बनाएगा, बल्कि छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार करेगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक का उपयोग भारतीय शिक्षा व्यवस्था की मूल भावना और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें।

– Advertisement –

Ad image

बैठक के दौरान कोलंबिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका के वाइस डीन डॉ. विशाल मिश्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में एआई के बढ़ते प्रभाव, इसके व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एआई व्यक्तिगत शिक्षण, मूल्यांकन प्रणाली और शिक्षकों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत जैसे युवा देश के लिए एआई आधारित शिक्षा नवाचार का माध्यम बन सकती है, बशर्ते इसे समावेशी, नैतिक और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ लागू किया जाए। उन्होंने सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे डिजिटल और तकनीकी सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल भारत को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में और मजबूत करेगी। बैठक में उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञों एवं संसदीय सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए।

बीए प्रथम सेमेस्टर में बांट दिया तृतीय सेमेस्टर

0

बालोद। CG NEWS : जिला मुख्यालय स्थित घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान छात्रों को गलती से तृतीय सेमेस्टर का प्रश्न पत्र बांट दिया गया, जिससे परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं असमंजस में पड़ गए और उनकी परीक्षा प्रभावित हो गई।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के बाद छात्रों को जब प्रश्न पत्र मिला तो उन्होंने पाया कि यह उनके सिलेबस से अलग है। जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि प्रथम सेमेस्टर के बजाय तृतीय सेमेस्टर का पेपर वितरित कर दिया गया है। इस गलती के कारण कई छात्र सही ढंग से उत्तर नहीं लिख पाए।

– Advertisement –

घटना से नाराज छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए प्राचार्य से शिकायत की। छात्रों का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही है, जिसकी वजह से उनका पूरा सेमेस्टर प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित परीक्षा को निरस्त कर पुनः आयोजित किया जाए, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक नुकसान न हो।

वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य ने मामले में विश्वविद्यालय को सूचित करने और आगे के निर्देश मिलने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल छात्र विश्वविद्यालय के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

निजी मोबाइल पर VSK ऐप की अनिवार्यता पर रोक

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर/रायपुर। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए न्यायपालिका से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जहाँ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने VSK (Vidya Samiksha Kendra) ऐप को लेकर की जाने वाली किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है।

यह पूरा मामला शिक्षक कमलेश सिंह बिसेन द्वारा दायर की गई उस याचिका के बाद गरमाया, जिसमें उन्होंने निजी मोबाइल फोन पर थर्ड-पार्टी ऐप की अनिवार्यता को निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया था। याचिका में कड़ा तर्क दिया गया कि शासकीय कार्यों के लिए शिक्षकों को उनके निजी उपकरणों का उपयोग करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

– Advertisement –

जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ता शिक्षक के पक्ष में आदेश जारी किया है कि आगामी सुनवाई तक उन्हें ऐप इंस्टॉल करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और न ही उनके विरुद्ध कोई विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अदालत ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब तलब किया है।

हालांकि, वर्तमान में यह राहत केवल याचिकाकर्ता तक ही सीमित है, लेकिन इस फैसले ने निजता और सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक नई कानूनी बहस छेड़ दी है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश के हजारों शिक्षकों के कार्यबल पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

– Advertisement –

Ad image

 

Chhattisgarh : धान खरीदी केंद्रों में करोड़ों का गबन, नोटिस के नाम पर केवल खानापूर्ति, कार्रवाई अब भी शून्य…

Surajpur Sigdi Death News : छत्तीसगढ़ में सिगड़ी बनी यमराज: बंद कमरे में सोया था परिवार… फिर क्या हुआ कि पति-पत्नी और 3 साल की मासूम की हो गई मौत

TTE raped NCC student : चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की हैवानियत

 

धान खरीदी केंद्रों में करोड़ों का गबन

0

पिंटू दुबे,​बिलासपुर। Chhattisgarh : जिले के चार प्रमुख संग्रहण केंद्रों—करगीकला, मोपका, भरनीभाठा और बिल्हा—में 4500 मीट्रिक टन धान की भारी किल्लत (शार्टेज) का मामला सामने आने के डेढ़ महीने बाद भी शासन और प्रशासन की सुस्ती बरकरार है। भौतिक सत्यापन में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जहाँ रिकॉर्ड में 5500 मीट्रिक टन धान होना चाहिए था, वहाँ वास्तव में केवल 1000 मीट्रिक टन ही शेष बचा था, जिसमें से भी अब मात्र 500 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए बचा है।

इस गंभीर वित्तीय अनियमितता के बावजूद, जिला विपणन अधिकारी (DMO) द्वारा संबंधित प्रभारियों को केवल ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर औपचारिकता पूरी कर ली गई है और दोषी प्रभारियों को उनके पदों से हटाने के बजाय यथावत बनाए रखा गया है।

– Advertisement –

विभागीय सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह के बड़े शार्टेज मामले सामने आने के कारण शासन एक समान नीति के तहत कार्रवाई करने की प्रतीक्षा कर रहा है, जिससे फिलहाल भ्रष्ट अधिकारियों को राहत मिली हुई है। वहीं दूसरी ओर, इस वर्ष सरकार ने धान को सीधे केंद्रों से मिलों में भेजकर परिवहन और रख-रखाव का खर्च बचाने की कोशिश की है, लेकिन पुराने घाटे और गायब हुए धान की भरपाई पर अब भी संशय बरकरार है।

CG News : 30 लाख से अधिक की वसूली के लिए निगम ने कसी कमर, बकायेदारों की दुकानों पर जड़ा ताला

– Advertisement –

Ad image

 

वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड ने जंगल में

0

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग गर्लफ्रेंड से रेप किया। फिर उसकी नाबालिग दोस्त के साथ भी दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड के दोस्त को भी आरोपी बनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22) है। ग्राम किलकिला का रहने वाला है। उसने वेलेंटाइन डे के दिन 17 साल की गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। लड़की अपनी एक दोस्त के साथ पहुंची थी। आरोपी भी अपने दोस्त के साथ था। आरोपी ने एक ही बाइक पर तीनों को बैठाकर जंगल ले गया। आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड से संबंध बनाया, इसके बाद उसकी दोस्त से भी जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारपीट की धमकी दी। हालांकि, 16 फरवरी को पीड़िताओं की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा और उसके सहयोगी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध में सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

– Advertisement –

 

मुख्य आरोपी- ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा
मुख्य आरोपी- ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा

पढ़िए पूरा मामला

– Advertisement –

Ad image

ओमप्रकाश की 2025 में 17 साल की नाबालिग से मोबाइल के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद उसने उसको प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। ऐसे में 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए लैलूंगा बुलाया। गर्लफ्रेंड ने जशपुर में रहने वाली अपनी 16 साल की सहेली को भी साथ चलने कहा। इसके बाद वह पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची।

जहां ओमप्रकाश पैंकरा अपने ग्राम टुरटुरा के रहने वाले दोस्त जयकिशन धोबा (20) के साथ बाइक पर सवार होकर दोनों को लेने के लिए पहुंचा। इसके बाद एक ही बाइक में सवार होकर चारों ग्राम सोनाजोरी आ गए। जहां दोपहर भर साथ रहने के बाद रात में सोनाजोरी के जंगल गए। तब ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म किया और फिर डरा-धमकाकर उसकी सहेली से भी रेप किया।

आरोपी किसी को बताने पर मारपीट की धमकी भी देने लगा। इसके बाद दोनों सहेली अपने-अपने घर लौट गईं। जशपुर में रहने वाली सहेली ने परिजनों को आपबीती बताई। पूछताछ करने पर बताया कि वह सहेली के साथ युवकों से मिलने गई थी। ऐसे में उनके परिजनों की सलाह पर पीड़िता ने 16 फरवरी को मामले की सूचना लैलूंगा थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

17 फरवरी को आरोपी ओमप्रकाष पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने ओमप्रकाष के साथी जयकिशन धोबा को वारदात में सहयोगी पाया और उसे भी गिरफ्तार किया।

 

CG NEWS : होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकाने, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला ? जानिए