Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 108

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 फरवरी को

0

रायपुर। CG TET Exam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन दो पाली में किया जा रहा है। अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) लगभग 5039 अभ्यर्थी एवं द्वितीय पाली (माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) में लगभग 8520 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। धमतरी जिले में प्रथम पाली हेतु 16 परीक्षा केन्द्र एवं द्वितीय पाली हेतु 32 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारीः-

– Advertisement –

1. परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवे ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुवधिा न हो।
2. परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम-से-कम 2 घटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (थ्तपेापदह) एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
3. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रात 09:00 बजे बंद कर दिया जावेगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे प्रारंभ हो रहा है इस लिए मुख्य द्वार दोपहर 2:30 बजे बंद कर दिया जावेगा।
4. हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे जामुनी, मैरून बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपडे पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षाकर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बाह का बंधन नहीं होगा।
5. धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
6. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
7. कान में किसी भी प्रकार का अभूषण वर्जित है।
8. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी. पर्स, पाउच, स्कार्फ बेल्ट टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
9. परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।
10. परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पाइंट पेन लेकर ही आये।

जमीन सौदे के नाम पर 11.50 करोड़ की ठगी

0

रायपुर। CRIME NEWS: राजधानी में जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर 11.50 करोड़ रुपए की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी को औद्योगिक क्षेत्र उरला की 55 एकड़ जमीन बेचने का झांसा देकर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए;

– Advertisement –

Ad image

कारोबारी विकास गोयल ने पुलिस को बताया कि उनका कार्यालय अनुपम गार्डन के पास स्थित है और वर्ष 2023 में हाइटेक एब्रेसिव्स प्रा.लि. कंपनी के डायरेक्टरों से 55 एकड़ जमीन को 23 करोड़ रुपए में खरीदने का सौदा तय हुआ था, जिसके तहत उन्होंने एडवांस के रूप में 11.50 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया, लेकिन रजिस्ट्री से ठीक पहले पता चला कि संबंधित जमीन पहले से ही बैंक में बंधक है और उसी जमीन को गिरवी रखकर कंपनी ने व्यापार के लिए करोड़ों रुपए का कर्ज ले रखा है, जो अब तक चुकाया नहीं गया है; ठगी का अहसास होने पर कारोबारी ने सौदा रद्द कर रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने लगातार गुमराह करना शुरू कर दिया, जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच में सामने आया कि हाइटेक एब्रेसिव्स प्रा.लि. कंपनी में नारायण प्रसाद टेकरीवाल, लक्ष्मीचंद गुरवानी, पंकज टेकरीवाल, विनोद बाजोरिया, राघवेंद्र चंद सिन्हा, सेजल राठौर, शकुंतला देवी, रोहित घृतलहरे, निशा अग्रवाल, नीना जैन, नीता मस्कारा और प्रीतम टेकरीवाल सहित कई लोग डायरेक्टर हैं और उरला स्थित इसी जमीन पर पहले फैक्ट्री संचालित थी, जो बाद में बंद हो गई; पुलिस ने मामले में 70 वर्षीय नारायण टेकरीवाल, उनके बेटे पंकज टेकरीवाल और प्रीतम टेकरीवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338 और 336(3) के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

– Advertisement –

Ad image

20 लाख की लूट और अपहरण का बड़ा

0

जांजगीर-चाम्पा। CRIME NEWS: जांजगीर-चाम्पा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना चाम्पा क्षेत्र में 20 लाख रुपए से ज्यादा की लूट और अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है; सायबर टीम और चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस वारदात के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

इस मामले में आरोपियों ने कारोबारी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पहले अपहरण किया, फिर जबरन कार में बैठाकर मैनपाट ले गए और गहरी खाई में धक्का देकर रकम लेकर फरार हो गए।

– Advertisement –

प्रार्थी हरीश देवांगन, जो अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा में सुपरवाइजर हैं, 09 जनवरी 2026 को सक्ती से करीब 20 लाख 18 हजार 700 रुपये कैश कलेक्शन कर मोटरसाइकिल से चाम्पा लौट रहे थे, इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम कोसमंदा तालाब के पास काली रंग की कार में सवार आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उन्हें जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।

इसके बाद रात करीब 9 बजे मैनपाट सेल्फी पॉइंट के पास हरीश देवांगन को गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जहां वे पूरी रात फंसे रहे और अगली सुबह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।

– Advertisement –

Ad image

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सायबर टीम द्वारा करीब 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच की गई, तकनीकी विश्लेषण के जरिए घटना में प्रयुक्त कार की पहचान हुई, जो अमीर मिरी के नाम पर पंजीकृत पाई गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि योगेश रात्रे, जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर और अन्य साथियों ने दो महीने पहले ही लूट की पूरी योजना बनाई थी; पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 75 हजार रुपये नकद, एक वेन्यु कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, वहीं फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 में सीएम विष

0

रायपुर/आरंग। CG BREAKING: राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने मंच से ऐलान करते हुए नगर पंचायत समोदा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि समोदा लंबे समय से तहसील की मांग कर रहा था। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। तहसील बनने से आसपास के ग्रामीणों को अब राजस्व, भूमि रिकॉर्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

– Advertisement –

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचे। समोदा को तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ होगा।

– Advertisement –

Ad image

घोषणा के बाद महोत्सव स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

बताया जा रहा है कि जल्द ही तहसील कार्यालय की स्थापना और अधिकारियों की पदस्थापना की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। समोदा के तहसील बनने से आसपास के दर्जनों गांवों को प्रशासनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।

CG NEWS: 17 जनवरी को होने वाला है कुछ ऐतिहासिक… इंटरसिटी एक्सप्रेस की पहचान बदली

0

डोंगरगढ़। CG NEWS: जबलपुर से रायपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का नाम बदलकर अब मूकमाटी एक्सप्रेस कर दिया गया है, जो जैन संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज द्वारा रचित प्रसिद्ध ग्रंथ मूकमाटी के नाम पर रखा गया है;

ट्रेन के डिब्बों पर भी नया नाम अंकित कर दिया गया है और 17 जनवरी को यह ट्रेन पहली बार मूकमाटी एक्सप्रेस के नाम से जबलपुर से रवाना होकर रायपुर पहुंचेगी, इस दौरान सुबह 11:30 बजे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर इसके आगमन पर जैन समाज सहित शहरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा; डोंगरगढ़ का आचार्य विद्यासागर महाराज से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है, क्योंकि चंद्रगिरि दिगंबर जैन तीर्थ में ही उन्होंने अपने जीवन के अंतिम दिन बिताए और सल्लेखना साधना के बाद देह त्याग किया, जिसके चलते चंद्रगिरि तीर्थ जैन समाज के लिए अत्यंत पवित्र स्थल बन चुका है;

दिगंबर जैन चंद्रगिरि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन ने बताया कि मूकमाटी एक्सप्रेस का नामकरण आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है और उन्होंने सभी समाज के लोगों से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने की अपील की है, वहीं यह अवसर डोंगरगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने वाला गौरवपूर्ण पल माना जा रहा है।

The post CG NEWS: 17 जनवरी को होने वाला है कुछ ऐतिहासिक… इंटरसिटी एक्सप्रेस की पहचान बदली appeared first on Grand News.

भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म

0

BhabijiGharParHain:  & टीवी के सुपरहिट शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है, जो फुल ऑन कॉमेडी, मैडनेस और डबल मीनिंग जोक्स से भरपूर एंटरटेनमेंट का वादा करता है; ट्रेलर की शुरुआत उसी ट्रेडमार्क स्टाइल में होती है जिसने सीरियल को घर-घर में पॉपुलर बनाया, जहां तिवारी और विभूति की नोकझोंक, एक-दूसरे की बीवी से फ्लर्ट करना और अंगूरी भाभी की अनोखी अंग्रेजी दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देती है, हालांकि इस बार कहानी कानपुर की जगह ऋषिकेश की खूबसूरत गलियों में आगे बढ़ती है और कई नए किरदारों की एंट्री होती है;

– Advertisement –

Ad image

फिल्म में रवि किशन और मुकेश तिवारी की एंट्री से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जहां रवि किशन अंगूरी भाभी को और मुकेश तिवारी अनीता भाभी को पसंद करने लगते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं, जिसे रोकने के लिए तिवारी और विभूति अपने पुराने साथियों सक्सेना जी, टीका-टीलू और हप्पू सिंह के साथ मिलकर नई साजिशें रचते नजर आते हैं;

इसके अलावा फिल्म में निरहुआ और ब्रिजेंद्र काला जैसे पॉपुलर चेहरे भी दिखाई देंगे; खास बात यह है कि इस फिल्म में शुभांगी अत्रे शायद आखिरी बार ‘अंगूरी भाभी’ के रोल में नजर आएंगी, क्योंकि टीवी शो के नए सीजन में अब शिल्पा शिंदे की वापसी हो चुकी है; जी स्टूडियोज और संजय कोहली द्वारा प्रोड्यूस तथा शशांक बाला द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी और सीरियल के फैंस के लिए हंसी की एक शानदार फन राइड साबित होने वाली है।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त: धान खरीदी

0

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार की स्पष्ट नीति है कि धान खरीदी और भंडारण से जुड़े किसी भी स्तर पर अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला बेमेतरा के धान संग्रहण केन्द्र सरदा-लेंजवारा में कुल 12,72,389.56 क्विंटल धान का भंडारण किया गया था। कलेक्टर बेमेतरा के निर्देशानुसार इस संग्रहण केन्द्र में भंडारित धान का भौतिक सत्यापन एवं गुणवत्ता परीक्षण के लिए राजस्व, खाद्य, मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति निगम, सहकारिता, कृषि उपज मंडी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग सहित संबंधित विभागों का संयुक्त जांच दल गठित किया गया।

– Advertisement –

संयुक्त जांच दल द्वारा 31 दिसंबर 2025 को संग्रहण केन्द्र सरदा-लेंजवारा का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि भंडारित धान के स्टैक पूर्ण स्थिति में नहीं थे, धान के बोरे अव्यवस्थित रूप से बिखरे हुए थे तथा ऑनलाईन उपलब्ध स्टॉक की जानकारी और मौके पर उपलब्ध धान में गंभीर अंतर पाया गया।जांच में धान मोटा 4,209.19 क्विंटल एवं धान सरना 49,430.03 क्विंटल, कुल 53,639.22 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इस संबंध में संयुक्त जांच दल द्वारा तैयार प्रतिवेदन शासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला विपणन अधिकारी बेमेतरा द्वारा संग्रहण केन्द्र सरदा-लेंजवारा के प्रभारी नितीश पाठक, क्षेत्र सहायक को दिनांक 14 जनवरी 2026 से समस्त प्रभारों से मुक्त करते हुए उनके विरुद्ध निलंबन एवं विभागीय जांच संस्थित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

प्रशासनिक व्यवस्था की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से हेमंत कुमार देवांगन, क्षेत्र सहायक को आगामी आदेश पर्यन्त धान संग्रहण केन्द्र लेंजवारा (सरदा) एवं भंडारण केन्द्र बेमेतरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

भौतिक सत्यापन के दौरान संग्रहण केन्द्र सरदा एवं लेंजवारा में कुल 11,648.62 क्विंटल धान भौतिक रूप से उपलब्ध पाया गया, जिसमें से 3,000 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। शेष उपलब्ध धान के उठाव की प्रक्रिया नियमानुसार सतत जारी है।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संग्रहण केन्द्रों में प्लास्टिक बोरों में धान का भंडारण किया गया था, जो निर्धारित मानकों के विपरीत है। इन सभी तथ्यों को विभागीय जांच के दायरे में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का स्पष्ट संदेश है कि “धान का हर दाना खरीदा जाएगा, किसानों को उनका पूरा भुगतान समय पर मिलेगा, लेकिन किसी भी स्तर पर अनियमितता करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।” धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए सरकार पूरी सख़्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

DISHA बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, पेयजल

0

रायपुर।  CG NEWS: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक रेडक्रॉस सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, पेयजल संकट, अधूरे निर्माण कार्य, VB GRAM G, पीएम आवास, ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा जी, विधायक  सुनील सोनी जी, विधायक  मोतीलाल साहू जी, विधायक  अनुज शर्मा जी, विधायक  पुरंदर मिश्रा, विधायक  इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल जी, कलेक्टर गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ  कुमार विश्वरंजन, निगम कमिश्नर विश्वदीप, डीआरएम जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा, हाईड्रोलिक

0

कोरबा। CG NEWS : कोरबा में एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में एक दर्दनाक हादसे में ठेका कंपनी के श्रमिक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र में ब्रेकडाउन मशीन की मरम्मत के दौरान हाईड्रोलिक सिलेंडर फटने से नीलकंठ ठेका कंपनी में कार्यरत मशीन ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद एक बार फिर एसईसीएल की खदानों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा परियोजना में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान संजय देवांगन के रूप में हुई है। संजय मूलतः बलरामपुर जिले का निवासी था और वर्तमान में कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी के अंतर्गत मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि संबंधित मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसका मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक हाईड्रोलिक सिलेंडर में तेज दबाव बनने से जोरदार विस्फोट हुआ।

– Advertisement –

जिसकी चपेट में आकर संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही एसईसीएल प्रबंधन, पुलिस और ठेका कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कुसमुंडा खदान में हुए इस हादसे को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है।

वहीं इस हादसे के बाद खदान में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। भारी मशीनों की मरम्मत के दौरान अक्सर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन नहीं किया जाता। जिसके कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार आती हैं। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं एसईसीएल प्रबंधन द्वारा हादसे के कारणों की आंतरिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। कुसमुंडा खदान में हुए इस हादसे ने एक बार फिर कोयला खदानों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और ठेका कंपनियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

शाकम्भरी महोत्सव बना आस्था और

0

गरियाबंद। CG NEWS: राजिम विधायक रोहित साहू गुरुवार को ग्राम बारूका में जय माँ शाकम्भरी पैरी गंगा परिक्षेत्र मरार (पटेल) समाज द्वारा आयोजित माँ शाकम्भरी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। बारुका पहुंचने पर जनपद सदस्य भीम निषाद एवं टिकेश्वर पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों व पटेल समाज के लोगों ने विधायक का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई, वहीं मरार पटेल समाज द्वारा सब्जियों से तौलकर विधायक का अभिनंदन किया गया। विधायक रोहित साहू ने समाज द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने माँ शाकम्भरी की पूजा-अर्चना की तथा जन्मोत्सव को लेकर पटेल समाज को शुभकामनाएं दीं।

मेहनती और परोपकारी है पटेल समाज – रोहित साहू

– Advertisement –

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि पटेल (मरार) समाज अत्यंत मेहनती एवं परोपकारी समाज है, जो मानव समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करता है। शुद्ध एवं ताजी सब्जियों की उपलब्धता इसी समाज की देन है। उन्होंने कहा कि माँ शाकम्भरी का अवतरण मानव समाज की रक्षा के लिए हुआ था और आज पटेल समाज उनके उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहा है।

इस दौरान विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का भी बखान किया। उन्होंने कहा की हमारी विष्णु देव सरकार ने मोदी की गारंटी पूरी की। लंबित 18 लाख आवास की स्वीकृति दी। महतारी वंदन का लाभ माता-बहनों को मिल रहा। गांव गांव गली गली घर घर तक विकास पहुंचाने का काम सरकार कर रही हैl

– Advertisement –

Ad image

विधायक ने दी एक साथ कई सौगात

मौके पर विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, टीना शेड निर्माण, मोहरा एवं कचना मंदिर में यात्री प्रतीक्षालय, एक हैंडपंप, विजयनगर – जटमई – तुइयामुड़ा में सड़क व पुलिया निर्माण तथा आश्रित ग्राम बरेठिनकोना में बिजली व्यवस्था के लिए त्वरित प्रयास की घोषणा की।

इसके पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरार समाज के पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल पटेल ने समाज की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह समाज सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले जैसे महान विभूतियों की परंपरा से जुड़ा है। मरार समाज सदैव परोपकार और सेवा भाव से कार्य करता आया है। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर एवं जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पैरी गंगा परिक्षेत्र पटेल समाज अध्यक्ष गोविंद पटेल, भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, जनपद सदस्य भीम निषाद, सरपंच गैंदीबाई रामचरण कंवर, ग्राम पटेल कार्तिकराम ध्रुव, प्रतीक तिवारी, खेम सिंह बघेल, प्रतीक सिंह, अमित वखरिया, यश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पटेल मरार समाज के लोग एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।